चंडीगढ़, 03 नवंबर 2026: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान तक किए मार्च में हिस्सा लेते हुए एसआईआर प्रक्रिया और सीईसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ईसी और मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं है।
सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा मुद्दा यह है कि हर वोट महत्वपूर्ण है और हर व्यक्ति का महत्व है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन हर एक वोट की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े हैं भले ही इसके लिए उन्हें सिर्फ एक वोट की रक्षा ही क्यों न करनी पड़े।
साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन के मार्च को लेकर कहा कि यह एक संदेश है आक्रोश का असंतोष का और यह एक संदेश है कि संविधान कोई खिलौना नहीं है। यह एक संदेश है कि चुनाव आयोग मोदीजी और शाहजी की बपौती या प्रॉपर्टी नहीं है।
कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च का आह्वान किया है जिसके लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल शामिल हुए हैं। एसआईआर और सीईसी के मुद्दे पर इस रैली में हजारों लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है। देशभर के अलग-अलग क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के दलों के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना