पंचकूला स्कूल में KG की बच्ची से मारपीट में प्रिंसिपल समेत तीन सस्पेंड

by Manu
पंचकूला स्कूल में KG की बच्ची से मारपीट

पंचकूला, 03 नवंबर 2026: पंचकूला के सरकारी स्कूल में केजी की 6 साल की बच्ची से मारपीट के मामले में रविवार शाम को प्रिंसिपल नीलू को सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले शनिवार देर रात जेबीटी पूजा रानी और सिमरनजीत कौर को भी सस्पेंड किया गया था। इस मामले में प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

आरोपी तीसरी क्लास के 8 वर्षीय छात्र के व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। इसके बाद टीचर्स ने छात्र और उसके परिजनों को चेतावनी भी दी थी।

शनिवार को बच्ची के पेरेंट्स के साथ स्कूल पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि 28 अक्टूबर को घटना वाले दिन आरोपी छात्र ने शुरुआत में बच्ची के साथ शरारत की। इससे परेशान होकर बच्ची ने उसे पागल कहा और उसकी शिकायत करने की बात कही।

इसके कुछ देर बाद छात्र उसके पास गया और कहा कि उसके पिता उसे ऊपर कमरे में बुला रहे हैं। इस पर भरोसा करके बच्ची फर्स्ट फ्लोर पर चली गई जहां छात्र ने उसकी पिटाई की। पुलिस पूछताछ में भी बच्चे ने पागल कहने पर हमला करने की बात कही।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like