भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया, पूरे मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा

by Manu
ind vs kor

चंडीगढ़, 03 नवंबर 2026: हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के मैच नंबर 15 में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा। भारत ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बनाई जबकि हाफ टाइम तक यही स्कोर बरकरार रहा। तीसरे पीरियड में भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ गोल करते हुए स्कोर 7-0 तक पहुंचा दिया।

मैच के 60वें मिनट में आठवां गोल दागकर भारत ने 8-0 से शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 8वें और 40वें मिनट में मैदानी गोल दागे। जुगराज सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके भारत की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद शिलानंद लकड़ा ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

सुखजीत सिंह ने 34वें मिनट और संजय ने 36वें मिनट में मैदानी गोल दागकर कोरियाई टीम पर दबाव और बढ़ा दिया। मुकाबले का आठवां गोल अंगद बीर सिंह ने 60वें मिनट में किया। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने बेहतरीन तालमेल आक्रामक रणनीति और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों के लगातार हमलों के सामने कोरियाई टीम टिक नहीं सकी और पूरे मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर पाई।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like