चंडीगढ़, 01 नवंबर 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनका यह दौरा चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव और पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है। इसलिए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
इससे पहले वह 4 अगस्त 2024 को चंडीगढ़ आए थे। तब उन्होंने 75 करोड़ रुपए की लागत से मनीमाजरा में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया था। हालांकि यह प्रोजेक्ट सफल नहीं रहा था।
गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं कई रूटों पर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह कल वीरवार देर शाम ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे और वह रात को पंचकूला में रुके थे। पंचकूला से सुबह करीब 10:20 बजे वह सीधे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां पर वह चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां पर वह करीब दो घंटे 20 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस को मिले प्रेसिडेंट पुलिस कलर अवॉर्ड सौंपेंगे। इसके अलावा पुलिस को मिलने वाले 144 टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन