पंचकूला स्कूल में तीसरी क्लास के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड पर किया जानलेवा हमला

by Manu
पठन पर्व

पंचकूला, 30 अक्टूबर 2026: हरियाणा के पंचकूला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के अंदर तीसरी कक्षा के एक छात्र ने केजी की स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर हमला किया। घटना में बच्ची बेहोश हो गई। इसके बाद उसे घसीटा गया। बच्ची को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पंचकूला के एक स्कूल परिसर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने केजी क्लास की स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी बच्चे ने पहले पत्थरों से हमला किया और फिर गमला उठाकर चोटें पहुंचाईं। हमला यहीं नहीं रुका। आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा। बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी हमला जारी रहा।

स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद बच्ची को तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्कूल पहुंची पुलिस हमले की वजह खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

You may also like