आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने चौथी बार बॉन्ड भरने से किया इनकार, मांगे केस से जुड़े और दस्तावेज

by Manu
Neha Bora plea

दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026: आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने चौथी बार भी शांति बनाए रखने संबंधी बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया। उन्होंने पहले बाराखंभा रोड थाना पुलिस से उनके खिलाफ लगे आरोपों से संबंधित कुछ अन्य दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की।

जिस पर एसईएम कोर्ट ने बाराखंभा रोड थाना पुलिस को उन्हें उक्त दस्तावेज मुहैया कराने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई अब 20 नवंबर को होगी। मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने नेहा बोरा को 28 अक्टूबर को शांति बनाए रखने संबंधी बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था।

कोर्ट की तारीख पर नेहा बोरा दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट में पेश तो हुईं। लेकिन उन्होंने पुलिस से कुछ अन्य दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की। नेहा बोरा द्वारा बॉन्ड न भरे जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह तीन बार बॉन्ड भरने से इनकार कर चुकी हैं।

पहली बार दिल्ली पुलिस द्वारा बॉन्ड भरने के लिए नोटिस जारी करने पर नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए पुलिस के नोटिस को बरकरार रखा था।

ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

You may also like