मनाली-कीरतपुर साहिब हाईवे पर बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत

by Manu
रोपड़ में बस खाई में गिरी, 4 की मौत

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2026: मनाली-कीरतपुर साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार को बस खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हैं। चारों मृतक रोपड़ के रहने वाले थे।

हादसा देहणी मसेवाल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक कुल्लू में दशहरे का कार्यक्रम करके लौट रही डीजे साउंड वाली बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

एनएचएआई की एंबुलेंस टीम के मुताबिक हमें साढ़े छह बजे फोन आया था कि डीजे साउंड वाली एक बस नीचे गिर गई है। सूचना मिलने के बाद हमारी टीम समय पर मौके पर पहुंच गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें

You may also like