एटा में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र ढेर

by Manu
पुलिस मुठभेड़

एटा, 27 अक्टूबर 2026: एटा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र को मार गिराया। फायरिंग के दौरान वीरेंद्र के सीने में गोली लगी। इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से पिस्टल कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ मंगलवार शाम 6 बजे कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार वीरेंद्र ने एटा के अलीगंज में ज्वेलर संजय यादव से लूट की थी। संजय की मेवाती मोहल्ले में मां सरस्वती ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 22 अक्टूबर को बदमाशों ने इसी दुकान से 10 किलो चांदी 250 ग्राम सोना और एक लाख रुपए लूट लिए थे।

पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें लगाई थीं। एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने 25 अक्टूबर को वीरेंद्र पर एक लाख रुपए का इनाम रखा दिया था।

वीरेंद्र मूल रूप से मैनपुरी जिले के हरचंदपुर का रहने वाला था। उसके खिलाफ कई जिलों में 52 मुकदमे दर्ज थे। उसके भाई पर भी 25 मुकदमे दर्ज हैं।

इतना ही नहीं वीरेंद्र की पत्नी भी लूट के एक मामले में जेल जा चुकी है। उस पर मैनपुरी में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।

ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

You may also like