पटना, 26 अक्टूबर 2026: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को बिदुपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जदयू और अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने जदयू-अनंत सिंह विवाद को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया।
उन्होंने कहा कि विश्वासमत जब चल रहा था तब हमारे तीन विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी प्रह्लाद यादव और आनंद यादव के बेटे चेतन आनंद ने धोखा दिया था। जब इन लोगों ने उनके दल के साथ गद्दारी की थी तभी उन्होंने आगे की स्थिति के बारे में बता दिया था। कहा था कि आपका कुछ होने वाला नहीं है। आज तीनों की स्थिति देख लीजिए कि क्या है।
मीडिया द्वारा जदयू नेताओं के राजद में आने के सवाल पर तेजस्वी ने साफ कहा कि हमारे तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है।
तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड समाप्त हो जाएगी और आज जदयू उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले ही उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जाएगा और चुनाव के 100वें दिन उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।
ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ