महाराष्ट्र में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, 282 को सिपाही की नौकरी

by Manu
devendra fadnavis

मुंबई, 23 अक्टूबर 2026: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया है कि राज्य की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम फडणवीस ने बताया कि नेवी के 282 अग्निवीर जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं उन्हें सिपाही की नौकरी मिलेगी। इसके लिए ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों की पहली लिस्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है।

अपने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “बहुत अच्छी खबर! कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अग्निवीर जो देश के लिए लड़ते हैं उन्हें सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी बदलाव नियमों में कर दिए गए हैं और अब 282 अग्निवीरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार की तरफ से 282 नेवी अग्निवीरों की पहली लिस्ट महाराष्ट्र सरकार को मिल गई है। इसके तहत 282 अग्निवीरों जिनमें 150 सीमैन डेकसाइड और 132 सीमैन इंजनसाइड शामिल हैं को पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है और उन्हें इससे जुड़े ऑर्डर भी सौंप दिए गए हैं। इन सभी को उनकी नई भूमिकाओं के लिए मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं!”

महाराष्ट्र में यह फैसला कई राज्यों में अग्निवीरों को आरक्षण देने के निर्णय के बाद हुआ है। इससे पहले असम की कैबिनेट ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम पुलिस कमांडो बटालियन जेल फायर सर्विस एसडीआरएफ फॉरेस्ट गॉर्ड्स और आबकारी विभागों में कॉन्स्टेबल और उसके समकक्ष पदों का 12 प्रतिशत हिस्सा अग्निवीर योजना के तहत काम करने वाले असम के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया था।

ये भी देखे: पंजाब में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत, 371 एम्बुलेंस का नेटवर्क, 108 और 112 पर मिलेगी निःशुल्क सेवा

You may also like