प्रयागराज, 22 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एमएलसी चुनाव की मतदाता पर्चियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी डॉक्टर मान सिंह यादव ने मतदाता पर्चियों में नाम और पिता के नाम से जुड़ी त्रुटियों को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पर्चियों में पिता के नाम की जगह बीकॉम लिखा है। जबकि एक अन्य पर्ची पर कथित तौर पर राम ने यादव को मारा और पिता के नाम के स्थान पर मूर्ख चंद यादव दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है।
डॉक्टर मान सिंह यादव ने मतदाता पर्चियों में कथित गलतियों पर नाराजगी जताते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पर्चियों में इस तरह की गलतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे किसी ने नशे में मतदाता सूची तैयार की हो। सपा प्रत्याशी ने इन त्रुटियों को लेकर प्रशासन से शिकायत की है। और मामले पर ध्यान देने की मांग की है।
एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू होना है। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग एजेंटों को बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है। मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच प्रशासन का कहना है कि मामूली त्रुटियों के कारण किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना