एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान

by Manu
एल मुरुगन

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: मोदी कैबिनेट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल मुरुगन ने इस्तीफा दे दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री मुरुगन ने राज्यसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दिया है। डेयरी मंत्रालय का काम देख रहे मुरुगन ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। अब मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं। 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं। राष्ट्र पहले। पार्टी उसके बाद। स्वयं सबसे अंत में।

उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं। साथ ही पीएम मोदी की हालिया यात्रा का जिक्र भी उन्होंने किया है। इसमें लिखा कि यात्रा के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें भरपूर प्यार दिया।

उन्होंने कहा कि लोगों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का उत्साह और समर्थन बेहतर भविष्य के प्रति उनके भरोसे को दर्शाते हैं। इसके अलावा मुरुगन ने लोगों के स्नेह और अपने राज्य के प्रति समर्पण से मिली प्रेरणा और गर्व-कृतज्ञता जताई है। पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि लोगों के प्यार से तमिलनाडु पार्टी और देश के लिए अधिक काम करने का संकल्प मजबूत हुआ है। इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह मानी गई है कि एल मुरुगन अब तमिलनाडु में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक समय देना चाहते हैं।

ये भी देखे: TMC को फिर बड़ा झटका, ज्योति प्रिय मल्लिक और गौतम देब ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

You may also like