शुभमन गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए, शेफाली को भी अवॉर्ड

by Manu
IND vs AFG ODI

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह पांचवीं बार है जब गिल ने यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा।

27 साल के गिल सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बने हैं। वे मेंस कैटेगरी में भी सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने वाले क्रिकेटर हैं। विमेंस कैटेगरी में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे में 334 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए। यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है।

शेफाली वर्मा को दूसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाने के साथ छह विकेट भी लिए। वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की पारी खेली।

ये भी देखे: शुभमन गिल पहुंचे वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, जो रूट फिर बने टेस्ट बल्लेबाजी के नंबर-1

You may also like