66
जालंधर, 14 अगस्त : शिरोमणि अकाली दल को आज उस समय पर बड़ा झटका लगा जब विधायक डॉ. सुखविंदर सुखी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। बता दें कि सिखविंदर ने 2023 में लोकसभा उपचुनाव लड़ा था। वह बंगा से अकाली दल के विधायक है। उल्लेंखनीय है कि डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी का परिवार बसपा से जुड़ा रहा है। सुक्खी ने बसपा की टिकट से 2009 में चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने बसपा छोडक़र 2012 में अकाली दल का दामन थाम लिया था। 2017 में अकाली दल ने उनको प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने बंगा विधानसभा हलका से जीत हासिल की। अब उन्हेांने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।