चेन्नई सुपर किंग्स से माइकल हसी का कटा पत्ता, 8 साल बाद छोड़ दी टीम

by Manu
माइकल हसी

चंडीगढ़, 09 अक्टूबर 2026: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव का दौर जारी है। माइकल हसी ने आठ साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दिया है। हसी पिछले आठ साल से चेन्नई टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए थे। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग और एरिक सिमंस सीएसके छोड़ चुके हैं। हेड कोच फ्लेमिंग के जाने के बाद सपोर्ट स्टाफ में निरंतर बदलाव हो रहे हैं।

हेड कोच जहीर खान बन गए हैं। एरिक सिमंस की जगह गेंदबाजी कोच का रोल मोहित शर्मा ने ले लिया है। क्रिकबज के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर की नौकरी भी खतरे में पड़ती दिख रही है। बताया जा रहा है कि फोस्टर के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। फोस्टर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं। पिछले साल ही सीएसके को जॉइन किया था।

माइकल हसी पिछले आठ साल से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच बने हुए थे। सीएसके ने उन्हें अपने कोचिंग रोस्टर से हटा दिया है। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है कि उनकी जगह कौन लेगा। हसी बतौर खिलाड़ी और बतौर कोच भी चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे। वह कुल छह सीजन बतौर खिलाड़ी सीएसके के लिए खेले। साल 2018 से कोच के तौर पर पांच बार की चैंपियन टीम से जुड़े हुए थे।

इसी रिपोर्ट अनुसार सीएसके मैनेजमेंट ने इस बारे में माइकल हसी को जानकारी दे दी है। खबर है कि माइकल कुछ अन्य टीमों के संपर्क में आए हैं। इसलिए यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी कि आईपीएल 2027 में वो किसी दूसरी टीम को जॉइन कर लें।

ये भी देखें: रांची में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया, शाई होप का शतक

You may also like