रांची में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया, शाई होप का शतक

by Manu
भारत बनाम वेस्टइंडीज

रांची, 09 अक्टूबर 2026: रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। अक्षर पटेल से लेकर कुलदीप यादव और नमन धीर सभी स्पिन गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। जब गेंदबाजी आई तो कोच गंभीर और कप्तान अय्यर ने कई रणनीति भी बनाईं। लेकिन रांची की ओस और शाई होप के जुझारूपन ने उनके सारे दांव पेंच पर पानी फेर दिया।

मैदान में इधर देखो उधर देखो चौके और छक्कों की बरसात हो रही थी। शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड का ऐसा तूफान आया कि मयंक यादव की पेस अर्शदीप की स्विंग और कुलदीप यादव की स्पिन सब धरे के धरे रह गए। जब-जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे तब-तब कैमरा गंभीर और अय्यर की तरफ घूमा। हर बार बाउंड्री लगने पर अय्यर और गंभीर का चेहरा उतरा हुआ नजर आया।

17वें ओवर में जब कुलदीप यादव को 3 छक्के पड़े तब तो कोच गंभीर के जैसे हाथ-पांव फूल गए थे। वो हाथ झटक कर निराशा व्यक्त कर रहे थे। शाई होप 45 गेंद में 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हीं की बदौलत वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज करने में कामयाब रहा।

वेस्टइंडीज की इस जीत को उलटफेर ना कहा जाए तो सही होगा। वह दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम है। शाई होप के अलावा शेरफान रदरफोर्ड भी भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। जिन्होंने 37 गेंद में 84 रन जड़ दिए। दूसरी पारी में ओस बहुत बड़ा फैक्टर साबित होने वाली थी। असल में उसका फायदा वेस्टइंडीज को मिला।

 

You may also like