विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, राहुल गांधी बोले- हामहिम को हम वोट चोरी के सबूत देंगे

by Manu
राहुल गांधी

लखनऊ, 09 अक्टूबर 2026: विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। विपक्ष के सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करने सेंट्रल हॉल से सीधे राष्ट्रपति भवन गए थे। जब ये मुलाकात हो रही थी तब तमाम विपक्षी सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठे थे।

राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर बात की।

महामहिम से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी लेकिन राष्ट्रपति ने वोट चोरी पर हमारी बातों को सुना। वोट चोरी की बात को नहीं नकारा। राष्ट्रपति ने हमसे पूछा कि आप साबित कैसे करेंगे तो हमने उनसे कहा कि विपक्ष का यही प्रतिनिधिमंडल उन्हें सबूत लाकर देगा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने ईवीएम को हटाने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

राष्ट्रपति से मिलने वाले इंडिया अलायंस के नेताओं की लिस्ट में राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे सुप्रिया सुले ममता बनर्जी राजीव राय मनोज झा एमए बेबी डी. राजा और उमर अब्दुल्ला थे। जब विपक्ष के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मिले तब बाकी विपक्षी सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठे रहे। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि 12 अक्टूबर यानी आगामी सोमवार को यही प्रतिनिधिमंडल सीजेआई के पास मेमोरेंडम लेकर जाएगा।

ये भी देखे: विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा

You may also like