दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी की आशंका

by Manu
ट्रेनें कैंसल

चंडीगढ़, 09 अक्टूबर 2026: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात जाम की आशंका के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर लंबी दूरी की कई ट्रेनों पर पड़ रहा है। इनमें राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार यानी नौ और 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने या यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अपनी ट्रेन की स्थिति जानना जरूरी है।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर संचालन सामान्य रहने की बात कही गई है। इनमें आनंद विहार टर्मिनल पुरानी दिल्ली जंक्शन और दिल्ली सराय रोहिल्ला शामिल हैं। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अपनी ट्रेन का समय और स्थिति जांचनी चाहिए। लेकिन नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पर लागू रद्दीकरण को सभी स्टेशनों पर लागू नहीं समझना चाहिए। रेलवे ने यह कदम खास तौर पर उन्हीं दो स्टेशनों के आसपास संभावित यातायात जाम को ध्यान में रखकर उठाया है।

रद्द होने वाली ट्रेनों में कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313) भी प्रभावित हैं। दोनों ट्रेनें 9 अक्तूबर को रवाना होने वाली थीं और अगले दिन नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम था। इसके अलावा पहले जारी जानकारी में मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस (12033), प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) और हमसफर एक्सप्रेस (12275) के नाम भी सामने आए थे।

ये भी देखे: विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा

You may also like