पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल, कहा- ‘ये बुड्ढा बहुत काम…’

by Manu
श्याम सुंदर शर्मा

मथुरा, 03 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने अब कांग्रेस में वापसी की है। दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने ऐसा बयान दिया जो काफी चर्चा में आ गया।

पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि एक बागवान फिल्म आई थी। उसमें कहता है ये बुड्ढा किस काम का। आज मैं कहता हूं ये बुड्ढा बहुत काम का है। उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हूं। तिवारी कांग्रेस बनी तो भ्रमवश तिवारी जी के साथ चले गए। पिछली बार कम मार्जिन से मैं हार गया। राजनीति का मतलब है सेवा। ये सोच सिर्फ कांग्रेस के अंदर है। लोग जाति और धर्म की बात करते हैं। लेकिन राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जो मानववाद की बात करते हैं।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ भी कांग्रेस में हुई हैं। पत्रकार रजत टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मुझे वो दिल्ली वापस चाहिए जिसमें मैं बड़ी हुई थी। मुझे ग्रीन क्लीन और सेफ दिल्ली चाहिए। वो सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। देश में एकमात्र नेता हैं जो ऑथेंटिक हैं वो हैं राहुल गांधी। उन्होंने कभी कैमरा के लिए आंसू नहीं बहाए।

ये भी देखे: श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा, कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों कार्यकर्ता AAP में शामिल

You may also like