चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार

by Manu
congress protest

चंडीगढ़, 25 सितंबर 2026: देशभर में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर घमासान मच गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई समेत कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन हुए।

चुनाव आयोग के कामकाज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ और पटना में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन कर रहे असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई और कई पार्टी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर और जंतर-मंतर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां मोर्चा संभाला। मध्य प्रदेश उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

ये भी देखे: चुनाव आयोग और SIR को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोला, CEC ज्ञानेश कुमार का कार्यक्रम स्थगित

You may also like