लखनऊ, 24 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित Tourism EXPO Japan 2026 में राज्य के बौद्ध पर्यटन सर्किट को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रहा है। यह आयोजन 24 से 27 सितंबर तक चलेगा।
यूपी की ओर से छह प्रमुख बौद्ध स्थलों—सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशांबी और संकिसा—को एक जुड़े हुए पर्यटन मार्ग के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
जापानी पर्यटकों पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल जापानी ट्रैवल एजेंसियों, बौद्ध तीर्थ विशेषज्ञों, लक्जरी ट्रैवल प्लानर्स, हॉस्पिटैलिटी कंपनियों और संभावित निवेशकों से मुलाकात करेगा।
पर्यटन के साथ होटल, वेलनेस सेंटर, आवास और अनुभव आधारित पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के अवसर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
सारनाथ की UNESCO पहचान भी प्रमुख आकर्षण
प्रस्तुति में सारनाथ की हाल में मिली UNESCO World Heritage पहचान को भी प्रमुखता दी जाएगी। इसके अलावा वाराणसी, अयोध्या, आगरा, लखनऊ, ब्रज और ग्रामीण पर्यटन जैसे अन्य विकल्पों को भी जापानी बाजार के सामने रखा जाएगा।
ये भी देखें: Greater Noida Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत