अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में एंटी करप्शन कोर्ट में 36039 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

by Manu
राम मंदिर चढ़ावा चोरी

अयोध्या, 24 सितंबर 2026: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा धनराशि प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की अदालत में 36039 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट चार बड़े बक्सों और दो गत्तों में भरकर अदालत पहुंचाई गई। इसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र और निर्माण प्रभारी गोपाल राव को आरोपी नहीं बनाया गया है। तीनों को पुलिस ने गवाह बनाया है।

चार्जशीट में कुल 133 गवाहों का उल्लेख है। इसमें 59 पन्नों का आरोपपत्र और 101 केस डायरी के पर्चे भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित दूसरी एसआईटी की 90 दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद पुलिस ने यह चार्जशीट दाखिल की है।

बाराबंकी के एएसपी रितेश कुमार सिंह और विवेचक सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी बुधवार सुबह पुलिस टीम के साथ कचहरी पहुंचे। करीब पांच इंस्पेक्टर और 12 उप निरीक्षकों समेत पुलिस बल मौजूद रहा। चार्जशीट चार बड़े बक्सों और दो गत्तों में भरकर लाई गई।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत में दस्तावेजों का मिलान और जांच शुरू की गई। इसकी जानकारी मिलते ही कचहरी परिसर में हलचल बढ़ गई।

कुछ अधिवक्ताओं ने विवेचना और कुछ लोगों को आरोपी नहीं बनाए जाने पर आपत्ति जताई। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। स्थिति को देखते हुए कचहरी परिसर में पहले से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। दो ट्रक पीएसी भी तैनात रही।

ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव समेत 8 गिरफ्तार, चंपत राय के करीबी है टिन्नू

You may also like