शी जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे, ट्रम्प ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

by Manu
Xi Jinping US Visit

वॉशिंगटन, 24 सितंबर 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। ट्रम्प के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी मौजूद थीं। शी के साथ भी उनकी पत्नी पेंग लियुआन मौजूद रहीं।

किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का सीधे एयरपोर्ट जाना आम नहीं है। आज रात व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में स्टेट डिनर होगा।

इसके बाद ट्रम्प-जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। इसमें व्यापार टैरिफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ताइवान और रूस से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत में रेड कार्पेट सैन्य सम्मान बैंड और तोपों की सलामी के साथ हवाई प्रदर्शन भी किया गया। इसी दौरान दो बी-1 बॉम्बर विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।

ये भी देखे: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर जितिन प्रसाद ने किया स्वागत

You may also like