कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

by Manu
कालकाजी गैंगरेप

चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बुधवार सुबह एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाया।

दिल्ली में इस महीने नाबालिग से जुड़े ऐसे अपराध का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया था। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची से जुड़ा मामला हुआ था।

दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी देखे: दिल्ली में निर्भया जैसा कांड, बस में 47 KM तक 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

You may also like