आज गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे सीएम सैनी, माता लल्लेश्वरी जयंती समारोह में होंगे शामिल

by Manu
जैविक मंडी सीएम सैनी

गुरुग्राम, 19 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों संग विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम को सेक्टर 58 स्थित बनी मंदिर गौशाला परिसर में आयोजित माता लल्लेश्वरी की 705वीं जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इस दौरान माता लल्लेश्वरी की जयंती पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ एवं गौतीर्थ बनी मंदिर गौशाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

माता लल्लेश्वरी कश्मीर की महान आध्यात्मिक विभूतियों में से एक हैं। उनके प्रसिद्ध वाख आज भी पीढ़ियों को आध्यात्मिक जागरण करुणा आंतरिक स्वतंत्रता और मानवता की एकता का संदेश देते हैं।

ये भी देखें: सीएम सैनी ने संत बाबा ईशर सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश को मजबूत बना रहे मोदी

You may also like