मुंबई, 18 सितंबर 2026: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाई दी। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पीएम को एक खास तोहफा दिया। आलिया भट्ट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने यह भी घोषणा की कि वह और उनके पति एक्टर रणबीर कपूर 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर सेवा संकल्प अभियान का समर्थन करेंगे।
पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का संदेश शेयर करते हुए आलिया ने लिखा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों से भरा हो। सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक प्रयास और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दर्शाती है।
उन्होंने आगे लिखा कि इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग करने के लिए रणबीर और मैं बीएमसी की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं ताकि हमारे बच्चों के सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छी जगहें मिल सकें।
ये भी देखें: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जलाए जाएंगे 21 लाख दीए