चंडीगढ़, 18 सितंबर 2026: जोस बटलर ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे टी20 में 30 रन बनाए। हालांकि इस छोटी सी पारी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 13वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने अजेय बढ़त ली है।
146 रनों का पीछा करते हुए जोस बटलर और अनेऊरिन डोनाल्ड ने इंग्लैंड को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 28 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी की। डोनाल्ड 21 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। बटलर अगले ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 16 गेंदों में एक छक्का और चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
2009 से टी20 खेल रहे जोस बटलर ने गुरुवार को 30 रनों की पारी से अपने टी20 करियर के 15000 रन पूरे कर लिए हैं। वह टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के साथ 15 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 671 पारियों में 14999 रन बनाए हैं।
जोस बटलर ने टी20 में 528 मैच खेले हैं जिनमें खेली 497 पारियों में 35.46 की एवरेज के साथ 15000 रन बना लिए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने नौ शतक और 107 अर्धशतक लगाए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
जोस बटलर – 15000
कीरोन पोलार्ड – 14999
एलेक्स हेल्स – 14581
क्रिस गेल – 14562
डेविड वार्नर – 14284
ये भी देखे: भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, अभिषेक शर्मा बने सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय