132
नई दिल्ली, 13 अगस्त : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने 2019 से 2024 तक लगातार छठे वर्ष देश का सबसे अच्छा उच्च शिक्षा संस्थान बनने का गौरव प्राप्त किया है। इंडिया रैंकिंग की शुरुआत 2016 में हुई थी और तब से इंजीनियरिंग कैटिगरी में मद्रास ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। इंजीनियरिंग में 2016 से लेकर 2024 तक लगातार 9वीं बार यह संस्थान पहले स्थान पर रहा है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु और दिल्ली के अन्य संस्थानों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।