भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, अभिषेक शर्मा बने सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

by Manu
Abhishek Sharma celebration

दिल्ली, 18 सितंबर 2026: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 34 गेंद पर 108 रन बनाए। अभिषेक ने नौ चौके और 11 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने 35 गेंद पर 50 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 गेंद पर 142 रन की साझेदारी की।

अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने 25 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 रन बनाए। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाए।

अभिषेक शर्मा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने। उन्होंने 30 गेंद पर सेंचुरी जमा दी। अभिषेक ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 बॉल में शतक लगाया था।

भारत ने पावरप्ले में 100 रन बनाए। यह इंडिया का पहले छह ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 95/1 था। यह टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल वानखेड़े में बनाया था।

ये भी देखे: भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी-20 आज, वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं आज डेब्यू

You may also like