पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जलाए जाएंगे 21 लाख दीए

by Manu
सेवा संकल्प अभियान

पटना, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत कर रही है। आज से बिहार में भी शुरू हो रहा ये अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।

पीएम के जन्मदिन पर आज पटना समेत कई जिलों में हवन-पूजन हो रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में रक्तदान शिविर लगा।

स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। बेगूसराय में डीएम समेत कई सीनियर अफसर सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए। मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी को राम के अवतार में दिखाया गया है।

केवल पटना में ढाई से तीन लाख से ज्यादा दीए जलाए जाने की बात है। बेगूसराय में भाजपा हर बूथ पर 250 दीए जलाने का लक्ष्य रखा है। जिले में 2500 पोलिंग बूथ हैं। साथ ही 10 जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से 500-500 दीए जलाए जाएंगे। सिमरिया घाट पर छह हजार दीए जलेंगे। लगभग पांच लाख से ज्यादा दीए जलेंगे। एक अनुमान के मुताबिक पीएम के जन्मदिन पर पूरे बिहार में 21 लाख दीए जलाए जाएंगे।

ये भी देखें: बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

You may also like