अमृतसर में किसान मजदूर मोर्चा का रेल रोको आंदोलन शुरू, आईजी और डीसी से बैठक जारी

by Manu
किसान मजदूर मोर्चा

चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: किसान मजदूर मोर्चा की ओर से अमृतसर में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया गया है। किसान रेलवे ट्रैक पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। अमृतसर के देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर बैठ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर किसान मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की आईजी बॉर्डर रेंज तथा अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक चल रही है। बैठक में किसानों की मांगों और आंदोलन को लेकर बातचीत की जा रही है।

पंधेर ने बताया था कि किसान मजदूर मोर्चा की ओर से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया था। इसके बाद 31 अगस्त को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने बड़ा एकत्रीकरण कर मांग पत्र भी दिया गया। इसके अलावा पिछले तीन दिनों से किसान पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के घरों के बाहर धरना दे रहे हैं।

पंधेर का आरोप है कि इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। किसान नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 12 बजे से पहले किसानों की मांगों को लेकर कोई ठोस फैसला लेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पांच स्थानों पर रेल यातायात रोका जाएगा।

ये भी देखे: पंजाब में किसानों का 17 अप्रैल को दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन

You may also like