केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे, बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

by Manu
केदारनाथ यात्रा बंद

केदारनाथ, 15 सितंबर 2026: उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद है। सुरक्षा बलों के जवानों ने करीब सात हजार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड की ओर भेज दिया है। फिलहाल 500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। केदारनाथ धाम के लिए आज से हेलीसेवाएं शुरू हो गई हैं हालांकि पैदल यात्रा अभी भी रोकी गई है।

वहीं बिहार में 15 जिलों में 49.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य की पांच नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने यूपी के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा के आठ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश की संभावना है।

ये भी देखे: कई राज्यों में बारिश बनी आफत, उत्तराखंड में केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड, एक की मौत

You may also like