गुरुग्राम, 15 सितंबर 2026: गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक राइडर युवती को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के सामने आने और घटना को दुर्घटना बताने के बाद अब सिया ने भी सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में सिया ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उसे दुख था तो टक्कर मारने के बाद वह मौके पर क्यों नहीं रुका।
सिया ने यह भी दावा किया कि उन्हें महिला बाइकर देखकर निशाना बनाया गया और जानबूझकर रोकने की कोशिश की गई। लेडी बाइकर ने आरोप लगाया कि मेरी जान जा सकती थी और टक्कर के बाद आरोपी ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि वह सुरक्षित हैं या नहीं।
सिया ने वीडियो में कहा कि कार से टक्कर मारने के बाद कल्याण बैंसला एक सेकंड के लिए भी नहीं रुका। हादसे के बाद मौके से भाग जाना घटना को और गंभीर बनाता है। उन्होंने कहा ऐसे लोगों पर शर्म आती है। महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है।
सिया ने कहा कि क्या हिट एंड रन जैसे मामले में सामने आए दो वीडियो भी काफी सबूत नहीं हैं। घटना पूरी तरह कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और उसमें साफ दिख रहा है कि कार उनकी बाइक को टक्कर मारती है और चालक मौके से भाग जाता है। उन्हें महिला बाइकर देखकर निशाना बनाया गया और कार चालक ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिए दो वीडियो काफी हैं। ऐसे लोगों को सिखाया जाए कि सड़कों पर गाड़ी कैसे चलाई जाती है।
ये भी देखे: Ambala News: बिजली काटने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन, XEN को किया सस्पेंड