आगरा में राजनाथ सिंह बोले- समाज को बंटने नहीं देंगे, जाति-धर्म के नाम पर भड़काने वालों से बचें

by Manu
राजनाथ सिंह

आगरा, 14 सितंबर 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आगरा में कहा कि कुछ लोग अपने राजनैतिक हित साधने के लिए लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं। कभी जाति के नाम पर कभी धर्म के नाम पर। हमारे समाज में दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं।

लेकिन हमें यह संकल्प लेना है कि हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। समाज को बंटने नहीं देंगे। समाज में प्रेम हो सहयोग हो एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने की भावना हो इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। याद रखिए टूटने से बिखरेंगे जुड़ने से निखरेंगे।

सम्मेलन में राजनाथ सिंह को खटीक समाज ने चांदी का मुकुट पहनाया। लेकिन उन्होंने मुकुट लौटा दिया। कहा कि मैं सब कुछ स्वीकार कर लेता हूं लेकिन चांदी का यह मुकुट आपके हवाले करता हूं। किसी गरीब मां-बाप की बेटी शादी के बाद विदा हो रही हो और उसके पैरों में चांदी की पायल न हो तो इस मुकुट को तुड़वाकर उसके लिए पायल बनवा दीजिएगा।

राजनाथ सिंह दोपहर 1:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे थे। यहां केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल यूपी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

ये भी देखे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

You may also like