मुंबई, 14 सितंबर 2026: पांच बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं मैरी कॉम के बिग बॉस 20 में दिए गए एक कमेंट पर विवाद शुरू हो गया है। शो के हालिया एपिसोड में मैरी कॉम ने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल जैसी पॉपुलर स्पोर्ट्स पर्सन से तुलना की और कहा कि उन जितना किसी महिला ने कभी देश के लिए नहीं किया। विवाद बढ़ा तो अब मैरी कॉम की टीम ने माफी मांगी है।
एक एपिसोड में मैरी कॉम कंटेस्टेंट काजी तौकीर से बात करती दिखी। काजी ने उनसे पूछा कि वह जितनी बड़ी प्लेयर हैं क्या कोई दूसरी भी प्लेयर है। काजी ने साइना नेहवाल सानिया मिर्जा पी.टी. ऊषा का भी जिक्र किया लेकिन तब मैरी कॉम लगातार खुद की बढ़ाई करती रहीं। कुछ देर बाद उन्होंने कहा लेकिन मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया।
इस पर काजी ने उनके साथ मस्ती की और उन्हें खड़े होकर सैल्यूट किया। एपिसोड ऑनएयर होने के बाद मैरी कॉम के बयान की जमकर आलोचना होने लगी। किसी ने उन्हें डेल्यूजनल कहा तो कोई उन्हें स्वाभिमानी कह रहा है। विवाद बढ़ने पर उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी और लिखा कि अगर मैरी के शब्दों को गलत समझा गया हो तो हम माफी मांगते हैं। किसी अन्य एथलीट की यात्रा को कमतर आंकने या उससे तुलना करने का हमारा कभी कोई इरादा नहीं था। मैरी उन सभी एथलीट्स का बेहद सम्मान करती हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना पूरा दिल और मेहनत लगाते हैं। हर किसी का सफर अलग होता है हर उपलब्धि मायने रखती है और हर पदक भारत को गौरवान्वित करता है।
ये भी देखे: मिर्जापुर द मूवी ने चौथे दिन 100 करोड़ पार किया, हनुमान अंश की रही धूम, लाखों में सिमटी ‘टॉक्सिक