निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

by Manu
स्वतंत्र भारद्वाज

बुलंदशहर, 04 सितंबर 2026: निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 4 सितंबर शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को बुलंदशहर के चोला थाने ले गई। यहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में संजय कुमार पर हमले का जिक्र किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेता सक्रिय हो गए।

सीजेपी से आशुतोष रांका सौरव दास कांग्रेस की छात्र इकाई से विनोद जाखड़ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। सभी ने एक स्वर में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट ने CJP मार्च पर पुलिस कार्रवाई वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

You may also like