रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- रोहित लगातार अच्छा खेल रहे हैं, अफवाहों को हवा नहीं दें

by Manu
रोहित शर्मा रिटायरमेंट

मुंबई, 04 सितंबर 2026: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से साफ कहा कि रोहित शर्मा लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आखिरी मैच में उन्होंने शतक लगाया। अब आप और क्या चाहते हैं? अफवाह क्यों फैलाई जा रही है? मैं इन अफवाहों को हवा नहीं दूंगा।

सैकिया से पूछा गया था कि हर सीरीज से पहले टीम में रोहित की जगह को लेकर सवाल क्यों उठते हैं। इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा था कि सिलेक्टर्स ने रोहित से कहा कि वे टीम के प्लान में नहीं हैं। नाराज होकर रोहित रिटायरमेंट के लिए तैयार हो गए थे।

लेकिन रोहित ने 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर फिर से अपनी जगह मजबूत की। इससे पहले उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 29 जून 2024 को उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास घोषित कर दिया था।

ये भी देखे: रोहित शर्मा लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले बने पहले भारतीय, इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से जीती

You may also like