हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

by Manu
haryana cm saini

चंडीगढ़, 27 अगस्त 2026: हरियाणा में 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए किराया माफ रहेगा। दिल्ली तक महिलाएं रोडवेज बसों में 15 साल के बच्चे के साथ फ्री में सफर कर सकेंगी। हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री की है।

जींद बस अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक तरफ बसों की संख्या निर्धारित कर दी है तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है ताकि किसी भी महिला या यात्री को कोई परेशानी न हो।

जींद बस स्टैंड प्रभारी रोडवेज विभाग अजीत सिंह ने बताया कि ये निशुल्क यात्रा सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाओं के साथ उनके 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे भी रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। ये सुविधा हरियाणा राज्य के भीतर किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य होगी जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्राएं भी शामिल हैं।

ये भी देखे: हरियाणा के 38 शिक्षकों को मिलेगा स्टेट टीचर्स अवार्ड, अग्रिम वेतन वृद्धि और नकद इनाम भी मिलेगा

You may also like