कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा

by Manu
कानपुर विमान क्रैश

कानपुर, 27 अगस्त 2026: कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा में गुरुवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था और ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान नत्था पुरवा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया निवासी गुजरात के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

ये भी देखे: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, पायलट की मौत की आशंका

You may also like