गाजियाबाद, 27 अगस्त 2026: बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी है। यह उड़ान हिंडन एयरबेस से दवाएं और खाने के पैकेट लेकर रवाना हुई। भारत अपने पड़ोसी देश को संकट की इस घड़ी में लगातार मदद पहुंचा रहा है।
बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत का सामान, दवाइयां और खाने के पैकेट लेकर हिंडन से दूसरी उड़ान भरी गई है। सी-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट के कमांडर कैप्टन एल. नायक ने कहा कि आज हम लगभग 30 से 40 टन राहत सामग्री, मेडिकल सप्लाई और एनडीआरएफ का सामान ले जा रहे हैं।
उड़ान का समय लगभग 1 घंटा 15 मिनट है। हम सुबह 9:30 बजे रवाना होंगे और सुबह लगभग 10:45 बजे काठमांडू में उतरेंगे। हमारे पास जरूरत पड़ने पर हवा में 1 से 1.5 घंटे तक रुकने के लिए पर्याप्त ईंधन है। अगर देरी होती है और हम लैंड नहीं कर पाते हैं तो हमने भारत में दो एयरबेस तय किए हैं और उन्हें सूचित कर दिया गया है कि हम ईंधन भरने के लिए वहां जा सकते हैं।
ये भी देखे: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जसबीर जस्सी, झबकरा गांव में बांटी राहत सामग्री