ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन वाला रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया, कृति के कपड़ों को लेकर मचा बवाल

by Manu
Kriti Sanon GIVA Ad

चंडीगढ़, 26 अगस्त 2026: Kriti Sanon GIVA Ad: ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटा दिया है। कृति सेनन के कपड़ों को लेकर बवाल मचा था। वे रक्षाबंधन के विज्ञापन में जिन कपड़ों के साथ दिखी थीं सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे। जीवा ने बुधवार 26 अगस्त को इसको लेकर बयान जारी किया है। हालांकि उसने अपने बयान में कपड़ों का जिक्र नहीं किया है।

जीवा ने अपने बयान में कहा, “हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं।”

कंपनी ने कहा, “इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था।” जीवा ने आगे कहा, “सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!”

ये भी देखे: साउथ के स्टार महेश बाबू और प्रभास ने करोड़ों के विज्ञापन को ठुकराया

You may also like