25 लाख स्टूडेंट को मिलेंगे टैबलेट, महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री, यूपी कैबिनेट ने कई योजनाओं दी मंजूरी

by Manu
up government

लखनऊ, 26 अगस्त 2026: यूपी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में जेन-जी और महिलाओं पर फोकस किया। इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रहे एमबीबीएस और बीडीएस स्टूडेंट्स का भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये महीने कर दिया।

ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और कौशल विकास से जुड़े 25 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है।

सरकार ने 3.57 लाख एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों की अटकी स्कॉलरशिप देने के लिए पोर्टल खोलने और बजट जारी करने की मंजूरी दी है। करीब 95 लाख जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय का भुगतान कर उनकी नाराजगी दूर करने की भी कोशिश की।

सरकार ने प्रदेश की करीब एक करोड़ बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी है। अब 60 साल के ऊपर की महिलाएं रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उन्हें स्पेशल स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। सीएम योगी बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खुद इस योजना की शुरुआत करेंगे। जिलों में प्रभारी मंत्री रहेंगे।

रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस ब्रीफिंग की।

ये भी देखे: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18 हजार

You may also like