पंजाब में चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़े, त्योहारों से पहले झटका

by Manu
Sugar price

चंडीगढ़, 22 अगस्त 2026: पंजाब में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले चीनी ने महंगाई का झटका दिया है। 10 दिनों के अंदर चीनी के रेट 20 रुपये तक बढ़ गए। जालंधर में दाम 45 रुपये प्रति किलो से सीधे 65 रुपये हो गए। वहीं लुधियाना, मोहाली समेत बाकी जगह 15 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई।

एशिया की बड़ी किराना मंडियों में एक मंडी फेंटनगंज जालंधर में चीनी होलसेलर गोपाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्टॉक लिमिट कर दिया है। त्योहारी सीजन के चलते डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने का ये असर है।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी के दाम बढ़ने का एक कारण चीनी मिलों द्वारा गन्ने का इस्तेमाल एथेनॉल में ज्यादा करने से भी है। ज्यादातर शुगर मिल जो पहले गन्ने की सप्लाई का पूरा हिस्सा चीनी बनाने में उपयोग करता था वो अब 50 फीसदी हिस्सा एथेनॉल बनाने में कर रहा है।

इसको लेकर अब पंजाब में राजनीति भी चरम पर है। आप सुप्रीमो केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्र सरकार को अनपढ़ चला रहे हैं। पहले गन्ने से एथेनॉल बनाने पर जोर दिया जिससे चीनी उत्पादन कम हो गया और चीनी महंगी हो गई। ये सरकार है या मजाक?

ये भी देखे: सरकार ने चीनी डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की, 15 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे

You may also like