वॉशिंगटन, 22 अगस्त 2026: कनाडा ने अमेरिका के साथ अपनी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता रोक दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्पष्ट किया कि वॉशिंगटन द्वारा अंतिम क्षणों में प्रस्तावित शर्तों में किए गए बदलाव अनुचित और आर्थिक रूप से नुकसानदेह हैं।
यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के ठीक बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका को कनाडा के साथ समझौता करना चाहिए।
प्रधानमंत्री कार्नी के अनुसार हालिया बातचीत में प्रगति के बावजूद कनाडा के मुख्य उद्देश्य पूरे नहीं हो पा रहे थे। इन प्राथमिकताओं में कनाडाई व्यवसायों के लिए टैरिफ-मुक्त पहुंच हासिल करना, प्रमुख उद्योगों पर अमेरिकी टैरिफ घटाना और छोटे व मध्यम आकार के व्यवसायों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल था।
कार्नी ने एक बयान में कहा कि पिछले 18 महीनों में कनाडा की नई सरकार ने घरेलू आर्थिक ताकत बढ़ाने, वैश्विक साझेदारियों में विविधता लाने और अमेरिका के साथ एक निष्पक्ष समझौते पर ध्यान केंद्रित किया है।
हाल के हफ्तों में हमने कनाडाई हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की लेकिन यह कनाडाई लोगों के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी।
नतीजतन मैंने व्यापार वार्ता को रोकने का फैसला किया है और हमारे वार्ताकारों को ओटावा लौटने का निर्देश दिया है। अमेरिकी प्रस्तावों ने किसी भी संभावित समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी देखे: US China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की घोषणा, टैरिफ घटाया