भिवानी में स्कूल के राशन में कीड़े मिलने पर टीचर सस्पेंड, 2 कुक भी हटाए

by Manu
भिवानी स्कूल

भिवानी, 22 अगस्त 2026: भिवानी जिले के गांव सांगवान स्थित सरकारी स्कूल के राशन में कीड़े मिलने के मामले में शिक्षा विभाग भी सख्त हो गया और एक्शन लिया। भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) विनय कुमार जिंदल ने लापरवाही को लेकर एक टीचर को सस्पेंड कर दिया और दूसरे को शो कॉज नोटिस दिया गया है।

इसके अलावा 2 कुक को भी हटाया गया है। इधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम ने टीचर व कुक पर की गई कार्रवाई गलत बताई। कार्रवाई की बजाय व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सांगवान गांव के प्राइमरी स्कूल की वीडियो जारी की। जिसमें राशन में कीड़े-सुरसरी चलते दिख रहे हैं। कमरों की दीवारों में बड़ी दरारें हैं और टॉयलेट बेहद खराब हालात में दिख रहे हैं।

टीम के सदस्य लोकेश ने बताया कि हरियाणा के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत स्कूलों में जाकर स्थिति देखी जा रही है। 18 अगस्त को इस प्राइमरी स्कूल में पहुंचे थे।

डीईईओ विनय कुमार ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर एक टीचर को सस्पेंड किया गया है वहीं एक टीचर को शो कॉज नोटिस दिया गया। इसके अलावा 2 कुक को हटाया गया है। वहीं सीजेपी सदस्य लोकेश ने कहा कि किसी टीचर को सस्पेंड करना इसका समाधान नहीं है इस तरह स्कूल खाली हो जाएंगे। इस समस्या का समाधान करना चाहिए ना कि किसी को सस्पेंड।

ये भी देखे: भिवानी में चलती हुई स्कूल बस अचानक सड़क से उतरी, 50 बच्चे थे सवार, कई बच्चे घायल

You may also like