नोएडा में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स का नया केंद्र, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

by Manu
राजनाथ सिंह

नोएडा, 22 अगस्त 2026: महाजन इमेजिंग एंड लैब्स उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार की शुरुआत नोएडा से करने जा रहा है। कंपनी के नए एकीकृत जांच केंद्र का उद्घाटन शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे होगा। नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा और लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कंपनी के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के बाद उत्तर प्रदेश में यह उसका पहला केंद्र होगा। नए केंद्र में रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, जीनोमिक्स और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

केंद्र में अत्याधुनिक जांच सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। यहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अल्ट्रा-फास्ट 3.0 टेस्ला एमआरआई और 160-स्लाइस सीटी स्कैनर जैसी उन्नत इमेजिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को अलग-अलग जांचों के लिए कई स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी।

महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन, सह-संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक रितु महाजन, लैब निदेशक डॉ. शेली महाजन और मुख्य परिचालन अधिकारी कबीर महाजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कंपनी का दावा है कि एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से नोएडा और आसपास के मरीजों को बेहतर और व्यापक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सकेगी।

ये भी देखे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

You may also like