रावलपिंडी, 21 अगस्त 2026: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक अस्पताल पहुंचने के बाद 6 डॉक्टरों की टीम ने इमरान की मेडिकल जांच की।
जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं बताई और जेल में रखना सुरक्षित माना। इसके बाद इमरान को वापस अडियाला जेल ले जाया गया और उनकी सेल में भेज दिया गया।
इमरान को गुरुवार देर रात रावलपिंडी की अडियाला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद के शिफा हॉस्पिटल लाया गया था। उनके अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
अस्पताल की सभी लाइटें बंद कर दी गईं, स्टाफ के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए और बाहर मौजूद मीडिया को भी हटा दिया गया।
ये भी देखे: पाकिस्तानी अदालत ने इमरान खान की पार्टी के 166 सदस्यों को 10 साल कैद की सजा सुनाई