4
मुंगेर, 14 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शुक्रवार को अपने गृह जिले मुंगेर पहुंचे हैं। यहां वो तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। हाथों में तिरंगा लेकर सीएम पैदल चल रहे हैं। हवेली खड़गपुर के अंबेडकर चौक से शुरू हुई यात्रा डेढ़ किलोमीटर दूर पटेल चौक पर समाप्त होगी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लग रहे हैं।
मुंगेर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा लगाया। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। समर्थक 1000 फीट लंबा राष्ट्रीय झंडा लेकर पहुंचे हैं। वहीं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे हैं।
सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं। सीएम के आने से पहले एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया है।
ये भी देखे: पटना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, सीएम सम्राट शामिल