नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बहिष्कार किया।
सूत्रों के मुताबिक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की नेता कनिमोझी इस पारंपरिक मिलन-समारोह में शामिल हुईं। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी समेत विपक्ष के नेताओं ने चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन द्वारा आयोजित चाय पार्टी में हिस्सा लिया।
सूत्रों के अनुसार लोकसभा स्पीकर के चैंबर में आयोजित चाय पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता व मंत्री मौजूद थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कांग्रेस, एसपी, टीएमसी और इंडी गठबंधन की अन्य पार्टियों के नेताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।
ये भी देखे: संसद शीतकालीन सत्र का हुआ समापन, विपक्षी नेताओं से मिले पीएम मोदी, स्पीकर की चाय पार्टी में सभी दल शामिल