संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, कार्यवाही स्थगित

by Manu
संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

दिल्ली, 11 अगस्त 2026: संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद मुकेश दलाल का भी आमना-सामना हुआ। प्रियंका के संसद पहुंचने पर भाजपा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा कि राहुल गए हैं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मिल भी चुके हैं।

लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा जारी रहा। इसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहा है। सरकार ने सोमवार को कहा कि शाह चर्चा के लिए तैयार हैं।

हालांकि राहुल ने कहा कि हमें शाह की राय नहीं सुननी बल्कि यह जानना है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया था। 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। 13 अगस्त को सत्र का अंतिम दिन है लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के कारण संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है।

ये भी देखे: मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर निशाना, कहा – गृहमंत्री और पीएम संसद से गायब, छात्रों से माफी मांगें

You may also like